Connect with us

देहरादून

डीबीएस पी.जी. कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डीबीएस पी.जी. कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. वी.सी. पांडे ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स सहित एएनओ एसडब्ल्यू डॉ. महिमा श्रीवास्तव एवं एएनओ एसडी मेजर दिवेश सिंह उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनों ने नशा मुक्ति की शपथ ली, जिससे समाज में जागरूकता का संदेश गया। तत्पश्चात कॉलेज की एनसीसी इकाई ने जोशीले नारों के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली, जिसने शहरवासियों के बीच देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रजिस्ट्रार कार्यालय से असली मालिक की जानकारी निकाली और फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी 80 लाख में जमीन

कार्यक्रम में एनसीसी सीनियरविंग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन मुख्य आकर्षण रहा। इसमें रानी लक्ष्मीबाई की वीरता, भगत सिंह के बलिदान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस को जीवंत किया गया। मंचन ने स्वतंत्रता संग्राम के त्याग, संघर्ष और जज्बे को दर्शकों के हृदय में उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कार पेड़ से टकराई, 8 साल के बच्चे समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

अंत में प्राचार्य ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया और परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement