Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम में UCC अंतर्गत विवाह पंजीकरण शिविर आयोजित, अब तक 8500 रजिस्ट्रेशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। इस शिविर में निगम के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर विवाह पंजीकरण कराए। नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह ने स्वयं पंजीकरण कर उपस्थित अधिकारियों को विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए। अब तक नगर निगम क्षेत्र में लगभग 8500 विवाह पंजीकरण संपन्न हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर और हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, फायरिंग और शक्ति प्रदर्शन से शहर जाम

पूर्व में नगर निगम के सभी 60 वार्डों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी 7 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक पुनः प्रत्येक वार्ड में नि:शुल्क विवाह पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट में ठोस विवेचनात्मक कार्यवाही और संपति जब्तीकरण के दिए टिप्स

विशेष अपील: मुख्यमंत्री द्वारा विवाह पंजीकरण की शुल्क माफ कर इसे पूर्णतः नि:शुल्क कर दिया गया है। नगर निगम सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में विवाह पंजीकरण कराएं और सरकारी सुविधा का लाभ लें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement