Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश तपोवन सच्चा धाम घाट से दिल्ली के डूबे युवक का शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवक पांच जून को गंगा में नहाते वक्त डूब गया था, शव परिजनों को सौंपा

ऋषिकेश। मुनिकरेती के तपोवन सच्चा धाम घाट से दिल्ली के डूबे युवक का शव मिल गया है। युवक पांच जून को गंगा में नहाते वक्त डूब गया था।एएसडीआरएफ ने बैराज जलाशय से शव बरामद किया है।
मुनिकीरेती के सच्चा धाम घाट के पास बीते सोमवार को नहाते वक्त एक युवक गंगा में डूब गया था। युवक की पहचान शिवराम घोष निवासी जी-206 डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स मोतीनगर,पश्चिम दिल्ली के रूप में की गई थी। वह अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। घटना के दिन से ही एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक को सर्च आपरेशन चलाकर तलाश रही थी।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बैराज जलाशय से एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इस युवक की पहचान स्वजन ने शिवराम घोष के रूप में की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement