Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश एम्स आ रहे एक परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत

बिजनौर में हुई घटना, मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे और भाई शामिल
बिजनौर।
सड़क हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें मां और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं।। जबकि चौथा महिला का भाई है। घटना सिकन्दरपुर इलाके में दोपहर की है, जहाँ अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक, देर रात लगभग 12:00 बजे अमरोहा जिले के मंडी धनौरा का रहने वाला रोहित (28) अपनी पत्नी मारी सैनी (26) और बेटे प्रिंस ( 8 ), बेटी शियांशी (12), बेटी प्रिया (9), साले विकास सैनी (21) के साथ थ्री व्हीलर से उत्तराखंड के ऋषिकेश AIIMS से दवाई लेने के लिए जा रहा था। देर रात बिजनौर जिले के नजीबाबाद मार्ग पर थाना कोतवाली देहात के सिकंदरपुर में किसी अज्ञात वाहन ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन थ्री व्हीलर में घुस गया। जिसके बाद थ्री व्हीलर पलट गया और भीषण चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर अकबराबाद पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया।
इलाज के दौरान एक और की मौत घटना में रोहित की पत्नी मीरा व उसके दो बच्चों प्रिंस और शियांशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रोहित उसकी एक बेटी प्रिया और साला विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया। जहां से रोहित, प्रिया और विकास को मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मेरठ में विकास की भी मृत्यु हो गई ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›