Connect with us

हल्द्वानी

दोस्तों पर साथी युवक की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- बीते 25 अगस्त को पुलिस द्वारा टांडा जंगल में सड़ी गली हालत में एक युवक की लाश बरामद की गई थी। जिसकी पहचान मुक्तेश्वर निवासी यशवंत की हुई। यशवंत के भाई द्वारा पुलिस में उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लाश की पहचान करने के बाद भाई ने यशवंत के तीन साथियों पर हत्याकर शव टांडा जंगल में फेंकने का आरोप लगाया। बीते शुक्रवार सुबह पंतनगर थाना पुलिस को टांडा जंगल में एक लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को ग्राम सतबूंगा मुक्तेश्वर नैनीताल निवासी कमल सिंह गौड़ पंतनगर थाने पहुंचे और मृतक की पहचान भाई यशवंत गौड़ पुत्र हरक सिंह के रूप में की। कमल ने बताया कि उसका भाई मुक्तेश्वर में मैकेनिक था। 17 अगस्त को यशवंत अपने दोस्त ग्राम लेडीबूंगा मुक्तेश्वर के गौरव बिष्ट व संजू बिष्ट पुत्र हेमंत सिंह बिष्ट और गांव के मुदित हर्ष गौड़ पुत्र हरीश गौड़ के साथ कार का काम कराने हल्द्वानी गया था। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कर शव टांडा जंगल में फेंकने की पुष्टि हो गई है। भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं की है बताया जा रहा कि पूरे मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है सूत्रों के माने तो पुलिस अभी एक आरोपी को गिरफ्तार की है बाकी आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई उसको ढूंढ रहा था घर नहीं पहुंचने पर हल्द्वानी में तलाश की जिसके बाद पता चला कि उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसके बाद उसकी लाश मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement