Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ ने मेडिकल कालेज की इंटर्न नर्स को स्मैक के साथ पकड़ी

दून-उत्तरकाशी के शिक्षण संस्थानों में स्मैक की सप्लाई की फिराक में थी
देहरादून। एसटीएफ ने इंटर्न नर्स को स्मैक और बीकॉम पास युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया। वे दून-उत्तरकाशी के शिक्षण संस्थानों में नशे की सप्लाई की फिराक में थे। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कार्रवाई कर रही है। सोमवार को मुखबिर से पता चला कि एक युवती रेलवे स्टेशन पर स्मैक के साथ खड़ी है। टीम ने युवती को मौके से पकड़ लिया। उससे 96 ग्राम स्मैक मिली। वह बरेली से स्मैक लाई थी, जिसको उत्तरकाशी के स्कूल-कॉलेजों में सप्लाई किया जाना था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत दस लाख रुपये के आसपास बताई जा रही। उससे पूछताछ में कुछ स्मैक तस्करों के नाम सामने आए हैं। उनको जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। अग्रवाल ने बताया कि युवती दून के एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान से नर्स का प्रशिक्षण ले रही है। दूसरे मामले में क्लेमनटाउन क्षेत्र से एक युवक को 1020 ग्राम चरस संग पकड़ा गया। आरोपी दीपक सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी बागेश्वर की तलाशी में उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी बागेश्वर से चरस लेकर आया था। उसने हाल ही में प्रेमनगर के एक नामी कॉलेज से बी-कॉम ऑनर्स किया है। उसे अपने ही कॉलेज के कुछ छात्रों को चरस की सप्लाई करनी थी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›