Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में मोटर से नल में दौड़ा करंट, बर्तन धो रही महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पानी की मोटर से नल में करंट आने से कपड़े धो रही महिला की मौत हो गई। महिला सोढ़ी कॉलोनी बिलासपुर की रहने वाली है। रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल से महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोढ़ी कॉलोनी डिबडिबा बिलासपुर निवासी 35 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी कन्हैया लाल गृहिणी थी। बताया जा रहा था कि उनके घर के बाहर नल है। जहां शनिवार रात को खाना बनाने से पहले पार्वती देवी बर्तन धो रही थी। इस दौरान नल में पानी की मोटर में अचानक करंट दौड़ने लगा। इसकी चपेट में आकर महिला नीचे गिर गई।
यह देखकर परिवार के लोग उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement