Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार के झबरेड़ा में 8 साल के मासूम के ऊपर मां के बैठकर उसे पीटने का वीडियो वायरल, देखिए क्या है मामला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झबरेड़ा। झबरेड़ा कस्बे में एक महिला का आठ साल के बच्चे के ऊपर बैठकर उसको बेरहमी से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है। 
कस्बा झबरेड़ा में एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते कुछ महीने से अपने तीन बच्चों को लेकर एक किराये के मकान में रह रही है। सोमवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक महिला बच्चे के ऊपर बैठकर उसे पीट रही है। पहले तो किसी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन मंगलवार को इसकी काफी चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।
पुलिस ने महिला की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही  है लेकिन वह कोई सही जानकारी नहीं दे रही है। आठ साल के बच्चे को अब बाल विकास समिति हरिद्वार को सौंपने की तैयारी की जा रही है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है। पूछताछ करने के बाद महिला के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Select Language

Advertisement