Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं में अनोखा चमत्कार: बकरी ने दिया 6 पैर वाले बच्चे को जन्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं की बंगाली कॉलोनी में एक बकरी ने 6 पैर वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। अजीब बनावट के बावजूद बच्चा जीवित है। जानिए पूरी खबर।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के लालकुआं स्थित राजीव नगर बंगाली कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू बकरी ने ऐसे अनोखे बच्चे को जन्म दिया है, जिसे देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए। इस नवजात मेमने के चार की जगह छह पैर हैं।
रेलवे स्टेशन में कार्यरत शाहिद की पालतू बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक बच्चा पूरी तरह सामान्य है। वहीं दूसरा बच्चा असामान्य शारीरिक बनावट के कारण कौतूहल का केंद्र बन गया है। छह पैर होने के साथ-साथ इस बच्चे के चेहरे पर आंखें भी स्पष्ट रूप से विकसित नहीं दिख रही हैं।
अनोखे मेमने के जन्म की खबर फैलते ही शाहिद के घर लोगों का तांता लग गया। लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने और अपने मोबाइल फोन में तस्वीरें कैद करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, आंखें न होने के बावजूद नवजात मुंह से दूध पी रहा है और फिलहाल पूरी तरह जीवित है।
पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, नवजात पशुओं में ऐसे मामले दुर्लभ जन्मजात विकृतियों के कारण होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे असामान्य बच्चों को जीवित रखने के लिए विशेष चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत होती है। फिलहाल यह अनोखा बच्चा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Select Language

Advertisement