Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से चढ़ा इश्क का बुखार, कर दी ऐसी हरकत मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हो गया। युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो उसने होने वाले पति को उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौला गेट टनकपुर रोड निवासी अबरार अहमद ने पुलिस को बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी बहन का रिश्ता उत्तरप्रदेश के स्वार रामपुर निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उनके पड़ोस में रहने वाला शादाब विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। शादाब ने बहन को बहला फुसलाकर दोस्ती कर ली। अपने भरोसे में लेकर उसके साथ फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि एक दिन शादाब को बहन का रिश्ता होने की बात पता चली। इस पर उसने बहन को धमकाना शुरू कर दिया। शादी करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
यह बात बहन ने परिवार को बताई। परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने फोटो बहन के होने वाले पति को भेज दी। फोटो व वीडियो देखने के बाद होने वाले होने वाले पति ने रिश्ता तोड़ दिया। 15 अगस्त की रात नौ बजे शादाब उनके घर आया और बहन व परिवार को धमकाने लगा। आरोपी ने परिवार वालों के साथ हाथापाई की। जिसमें अजमत खां व रहीम बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बेस व एसटीएच में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पर धमकी, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement