Connect with us

उत्तर प्रदेश

आगरा-हाथरस मार्ग पर बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आगरा। आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। हादसे की वजह टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करना बताया जा रहा है। मरने वालों में 16 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था। 
गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 6 सितंबर को उनका चालीसवां था। इसमें शामिल होने के लिए राजुद्दीन की ससुराल गांव सेमरा से करीब 35 लोग टाटा एस (छोटा हाथी) में सवार होकर आए थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ये लोग आगरा के लिए रवाना हुए। जब ये कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट पहुंचे तो टाटा एस सामने से आ रही जनरथ बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 17 को मृत घोषित कर दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथरस सड़क हादसे पर एक्स पर शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement