Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में प्रभु राम जी की बारात से पूर्व मेहंदी रस्म का हुआ भव्य आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बरेली रोड प्रचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रभु राम जी की बारात से पूर्व रात्रि में राधा कृष्ण मंदिर में मेहंदी रस्म का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या से आई मेहंदी हजारों महिलाओं को लगाई गई और सजाई गई।
टी सीरीज के भजन गायक नवीन सरताज के भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। प्रभु की बारात को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल था। रामलीला मैदान में वर और कन्या पक्ष द्वारा मेहंदी, फल और मिष्ठान का आदान-प्रदान किया गया।
सांसद और विधायक रहे मौजूद: कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कन्या पक्ष की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रामलीला संचालन समिति के पदाधिकारियों ने मिष्ठान और फल भेंट किए।
कल निकलेगी भव्य राम बारात: कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन आरोड़ा और रूपेन्द्र नागर ने बताया कि कल 2 बजे राधा कृष्ण मंदिर से भव्य राम बारात निकाली जाएगी। मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू और शिव कपूर ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर को अयोध्या पूरी की तर्ज पर सजाया गया है और बारात को ऐतिहासिक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारात में लगभग 10 हजार से अधिक भक्त शामिल होंगे।
इस भव्य आयोजन में अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, लाला जायसवाल, अमित, आश्वनी, शिव कपूर, रूपेन्द्र नागर, हेमन्त साहू सहित हजारों लोग शामिल हुए।
मुख्य बिंदु:

  • प्रभु राम जी की बारात से पूर्व मेहंदी रस्म
  • अयोध्या से आई मेहंदी
  • टी सीरीज के भजन गायक नवीन सरताज
  • सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
  • कल निकलेगी भव्य राम बारात
  • राधा कृष्ण मंदिर को अयोध्या पूरी की तर्ज पर सजाया गया
    यह आयोजन शहर के लिए एक यादगार पल साबित हुआ।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement