Report by : Paras Bisht
Published at :
पहाड़ों की सैर पर आए पर्यटक ने हल्द्वानी के होटल में की आत्महत्या

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक पर्यटक ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले मयंक पाल (44 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मयंक पाल शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे स्टेशन तिराहे पर स्थित होटल कुणाल में एक कमरा लेकर रुका था। देर शाम उसके घर से होटल में फोन आया कि मयंक का फोन नहीं लग रहा है। होटल स्टाफ ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कारपेंटर की मदद से दरवाजा खोला गया और मयंक को शौचालय में बेहोशी की हालत में पाया गया।
मयंक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मयंक के गले पर चोट के निशान थे।


डिप्रेशन में था मयंक
पुलिस के अनुसार, मयंक अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आया था। उसके दोस्त अल्मोड़ा घूमने गए हुए थे और मयंक शुक्रवार रात को कोलकाता लौटने वाला था। मयंक के परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन से पीड़ित था और दवाएं ले रहा था।


पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मयंक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›