Connect with us

देहरादून

देहरादून में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत, ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: नगर कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार सुबह एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब में निर्माण कार्य के दौरान हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि अनारकली निवासी महिला गोलबोसी परसिया, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली हैं, ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पति विनोद, सियाराम और राजकुमार एसजीआरआर स्कूल की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी का काम कर रहे थे। दो मई की सुबह कार्य के दौरान लिंटर के पाइप से करंट जैसा झटका लगने के कारण तीनों मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: दून अस्पताल के बाहर फायरिंग! SSP ऑफिस के पास युवक को मारी गोली, सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे में विनोद और सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: जाखन में रॉटवीलर कुत्तों का बुजुर्ग महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोलबोसी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार दीपक बंसल और अनिल की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर काम करवाया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से मजदूरों में रोष और दहशत का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement