Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी। कोटद्वार क्षेत्र का जवान कश्मीर में शहीद हो गया। जानकारों के मुताबिक जवान जितेंद्र कुमार 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात था। वह मूल रूप से नेहरू गांव द्वारीखाल ब्लॉक पौड़ी का निवासी था और उसका परिवार शिवपुरी कोटद्वार में रहता है। जवान जम्मू एंड कश्मीर में high-altitude में तैनात था। बताया जा रहा है वहां हार्ट अटैक के कारण शहीद हुए हैं।