Connect with us

देहरादून

देहरादून: युवती को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, परिजनों ने दोनों की कर दी पिटाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सुभाषनगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती को परिजनों ने उसके प्रेमी के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है, जहां परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक और युवती की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवती को अपने साथ लेकर चले गए।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि युवक सुभाषनगर क्षेत्र में किराये पर रहकर पास के एक निजी संस्थान में पढ़ाई करता है। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी और प्रेम संबंध बन गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एकलव्य पीठ की होगी स्थापना : धामी

मंगलवार को युवती ने अपने परिजनों से कहा कि वह किसी काम से बाहर जा रही है, लेकिन वह सीधे युवक के कमरे पर पहुंच गई। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई और वे कुछ देर बाद सीधे युवक के कमरे पर पहुंच गए। वहां उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में युवक और युवती दोनों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रेलवे फाटक बंद होने से बुधवार को यातायात रहेगा प्रभावित

घटना की सूचना पुलिस को भी मिली, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement