Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत – स्वजन बोले हत्या हुई है

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में देर शाम हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कमलुवागांजा क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाजपुर निवासी 21 वर्षीय युवक शिवम सैनी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शिवम सैनी महेशपुर, बाजपुर का रहने वाला था और हल्द्वानी में आरटीओ रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था। सोमवार शाम को वह हल्द्वानी आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कुसुमखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवम ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और देरी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो शिवम की जान बच सकती थी। यहां तक कि स्वजन ने इसे हत्या करार देते हुए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू भी मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ खड़े होकर न्याय की मांग की। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की। परिजनों और स्थानीय लोगों के आग्रह पर अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया।
घटना की सूचना पर एसआई नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार का उपचार जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement