Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में आपसी विवाद में 17 वर्षीय किशोर विक्रांत बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत बागी के रूप में हुई है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना आपसी रंजिश और विवाद का नतीजा है। बताया जा रहा है कि विक्रांत का किच्छा के सैजनी गांव के एक युवक से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम को जब विक्रांत किसी काम से लालपुर के टिब्बा क्षेत्र में गया था, तभी आरोपी युवक भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी युवक ने आव देखा न ताव, तुरंत तमंचा निकालकर विक्रांत पर बहुत नजदीक से फायर झोंक दिया। गोली सीधे विक्रांत को लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गई। वहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरकार विक्रांत ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement