Connect with us

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा संगठन प्रकोष्ठों से उतारेगी 10 हजार कार्यकर्ता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने काशीपुर में बूथ स्तर तक प्रकोष्ठ गठन और 10 हजार कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

काशीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी इस बार अपने संगठन प्रकोष्ठों के माध्यम से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतारने की रणनीति बना रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने काशीपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सभी प्रकोष्ठों को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत टीम गठित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
काशीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को प्रदेश और जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। सरकार ने आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसे अब जनता के बीच ले जाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रकोष्ठ केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दल नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिक, विषय विशेषज्ञ और अनुभवी लोग शामिल हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर संगठन की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। प्रत्येक प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में मौजूद प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी ने बताया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को चार चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं और प्रशिक्षण बैठकों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठनात्मक और चुनावी दृष्टि से पूरी तरह तैयार करना है। उन्होंने घोषणा की कि काशीपुर के बाद अब शीघ्र ही रुद्रपुर, देहरादून और हरिद्वार में भी बड़े स्तर पर प्रकोष्ठ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली सहित व्यापार, आर्थिक, सहकारिता और खेलकूद प्रकोष्ठों के तमाम प्रदेश व जिला संयोजक मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने और वर्ष 2027 में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला नदी में बहे अधेड़ का शव न मिलने पर परिजनों ने पुतला बनाकर किया का अंतिम संस्कार, फिर अचानक मिल गया शव और…
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement