Connect with us

देहरादून

विकासनगर में सनसनीखेज वारदात: उधार मांगे तो दोस्तों ने की युवक की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर में उधार के रुपये मांगने पर दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका। परिजनों का आरोप, डूबने की झूठी कहानी रची।

देहरादून। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ उत्तर प्रदेश के गागलहेड़ी (सहारनपुर) क्षेत्र के फिराहेड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक शांतनु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को नदी में फेंक दिया। मृतक सहारनपुर में ही नौकरी करता था। इस मामले में मृतक के पिता ने उसके चार दोस्तों पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए विकासनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
मृतक शांतनु के पिता सुखदेव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका बेटा बीते 16 जुलाई को अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने के बहाने निकला था। परिजनों का गंभीर आरोप है कि इन दोस्तों ने शांतनु से मोटी रकम उधार ले रखी थी। जब शांतनु ने अपने रुपये वापस मांगे, तो दोस्तों ने साजिश के तहत उसे घुमाने के बहाने विकासनगर बुलाया। यहाँ आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि शांतनु की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शांतनु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अभी अविवाहित था। इकलौते चिराग की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ के बाद ही मौत के असली कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement