Connect with us

उधमसिंह नगर

टूरिज्म के लिए नहीं, अपनी जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं: मल्लिकार्जुन खड़गे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना। बोले- मैं यहां पर्यटन के लिए नहीं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं के लिए आया हूं।

रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान राज्य की सत्तासीन भाजपा सरकार पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। रुद्रपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा किसी पर्यटन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता, छात्रों और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए है।
अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ नेताओं के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अपने से वरिष्ठ नेताओं और विपक्ष का सम्मान करती आई है। पूर्व में जब अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष में रहते हुए कर्नाटक आते थे, तब कांग्रेस नेता उनका पूरा सम्मान करते थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उनके दौरे पर की गई टिप्पणी का करारा जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि वह पूरी दुनिया और पूरे भारत का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां टूरिज्म के लिए नहीं आया हूं। मैं अपने लोगों, अपनी जनता, छात्रों और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने तथा भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए आया हूं।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में महासंग्राम: हरीश धामी ने समर्थकों से माँगा सामूहिक इस्तीफा


कांग्रेस अध्यक्ष के इस तीखे बयान से साफ हो गया है कि पार्टी का यह दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के सवालों पर संघर्ष करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Select Language

Advertisement