Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी संग मिलकर सौतेली मां का काटा सिर, नहर किनारे फेंका शव

रुड़की के मंगलौर में युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर सौतेली मां की हत्या की। मेरठ से लाकर नहर किनारे फेंका सिर कटा शव। दोनों आरोपी हिरासत में।

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की अंतर्गत मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेरठ की एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को बोरी में बंद कर मंगलौर क्षेत्र में नहर किनारे फेंक दिया।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास नहर किनारे सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।
अपराध और कानून व्यवस्था से जुड़ी गाइडलाइंस जानने के लिए आप उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की हत्या उसकी सौतेली बेटी उन्नति ने अपने प्रेमी आशीष चौहान के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को एक कार के भीतर अंजाम दिया। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का सिर धड़ से अलग कर बोरी में भरकर फेंक दिया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और बुधवार को मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›