Connect with us

देहरादून

देहादून में धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन: खुशहालपुर में ढहाए अपराधियों के मकान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के खुशहालपुर में धामी सरकार ने गो हत्या और नशा तस्करी में लिप्त अपराधियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

देहरादून। पछुवा क्षेत्र स्थित खुशहालपुर में धामी सरकार ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। प्रशासन ने गो हत्या और नशा तस्करी में शामिल हिस्ट्रीशीटरों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए आधा दर्जन से अधिक अवैध मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ खुशहालपुर में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। प्रशासनिक जांच में सामने आया था कि बाहरी राज्यों से आए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे कर निर्माण किए थे। संपत्ति दस्तावेजों की गहन जांच के बाद प्रशासन ने सभी आरोपियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए थे।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, जिन लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं, वे सभी आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर हैं। इन आरोपियों पर गो हत्या, नशा तस्करी, गुंडा एक्ट और सरकारी भूमि पर कब्जे के दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने खुशहालपुर क्षेत्र के सक्रिय गो तस्कर आमिर के मकान को ध्वस्त किया, जिस पर 21 मामले दर्ज हैं।
इसके अतिरिक्त मेहराज (8 मामले), सलमान (21 मामले), दिलशाद मिर्ची (8 मामले), मोहसिन (15 मामले), फैजान (19 मामले) और कौसर (2 मामले) के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों से आकर अवैध कब्जों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत और कठोरतम कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रोजगार की बहार: CM धामी ने 1035 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, युवाओं के लिए बड़ा ऐलान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement