Report by : Paras Bisht
Published at :
FB IMG 1792067628885

हल्द्वानी के लालकुआँ में बीजेपी की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र दिया।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित लालकुआँ विधानसभा के तिरुपति बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री फणींद्रनाथ शर्मा का विशेष मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से समझाया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि ‘बूथ जीता, तो चुनाव जीता’ मंत्र ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का असली आधार हमारा मजबूत बूथ नेटवर्क और समर्पित कार्यकर्ता हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना और सह-प्रभारी रणदीप पोखरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा लोकप्रिय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली और विनीत अग्रवाल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी और तमाम कर्मठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प है। इसी अटूट ताकत के बल पर भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही है और जनता के दिलों में अपनी जगह बना रही है।