Report by : CWN Desk
Published at :
विकासनगर में बड़ा हादसा: शक्तिनहर में गिरी कार, दंपती और दो बच्चे समेत पांच लोग लापता

देहरादून। विकासनगर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। शक्तिनहर के पुल नंबर दो के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार में दंपती और दो बच्चों समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी कार सवार ढकरानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन तेज बहाव के कारण अब तक कार और उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है, और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›