Paras Bisht

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

हल्द्वानी। बेमौसम बरसात से नदी और नाले उफान पर हैं। नैनीताल जिले के रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास 20 यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई। बस बहने की सूचना से हडकंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा कि खनन कार्य कर रहे ट्रक भी नदी के चपेट में आ गए।