Connect with us

उधमसिंह नगर

एक बीड़ी को लेकर हुई चाकूबाजी, पेट में चाकू मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो मजदूरों में हो रहा था झगड़ा, तीसरा बीच बचाव करने गया तो घोंप दिया चाकू

रुदपुर। दो लोगों के झगड़े में युवक को बीच-बचाव करने के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ा। उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान के सामने बीड़ी पीने को लेकर दो मजदूरों में विवाद हो गया। बीच बचाव कर रहे तीसरे मजदूर की आरोपी ने तेज धारदार छुरी से गर्दन व पेट में हमला कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे मजदूर ने भागकर जान बचाई। हत्याकाण्ड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार को सैकड़ों मजदूर मजदूरी में जाने के लिए मजदूर स्टैंड पर एकत्रित थे, यहां मजदूरों को काम पर ले जाने के लिए आसपास के लोग भी थे। सुबह करीब आठ बजे वार्ड संख्या एक चिंतीमजरा निवासी हनीफ का मजदूर तौफीक अहमद से बीड़ी को लेकर विवाद हो गया। विवाद को देख वहां मौजूद मजदूर रज्जन सैनी (40) पुत्र मिश्री लाल हाल निवासी गणेश मंदिर कालोनी व स्थायी थाना बरखेड़ा पौंटाकला पीलीभीत ने दोनों का बीच बचाव कराया।
आक्रोशित हनीफ ने पास के मुर्गे की दुकान से धारदार छुरी लाकर रज्जन के पेट, हाथ पर चाकू से प्रहार कर गला रेत दिया। जिससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद घटनास्थल पर सनसनी फैल गई। बाजार और नगर में भी दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कोतवाल बृजवाल ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किये। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ खटीमा वीर सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पत्नी कमला अपने बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची तो पति को मृत अवस्था में देख गश खाकर गिर पड़ीं। मृतक के तीन बेटी और दो बेटे हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Select Language

Advertisement