Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी में सड़क हादसा: टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, दंपती की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, झिलमिल कॉलोनी, नई दिल्ली निवासी मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) अपनी पत्नी प्रियंका पाल के साथ अपने पैतृक गांव कालाढूंगी जा रहे थे। देर रात जब वे गड़प्पू के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार में होने के कारण कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, तीन मुख्य सदस्य गिरफ्तार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और हल्द्वानी मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा घाट पर नहाते वक्त दो किशोर डूबे

यह सड़क हादसा लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है कि सफर के दौरान गाड़ी की तकनीकी जांच अवश्य कराएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें और गाड़ियों की स्थिति का समय-समय पर निरीक्षण करें, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement