Report by : CWN Desk
Published at :
नोएडा में रिश्तों का कत्ल: भतीजे पर लगा बहन से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी के जगदंबा नगर में दर्दनाक हादसा। गड्ढे से बचने के चक्कर में बाइक से गिरा किशोर, मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से मौत। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदंबा नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नहर कवरिंग रोड पर बने एक गहरे गड्ढे के कारण 13 वर्षीय किशोर अर्जुन की जान चली गई। सोमवार शाम को अर्जुन अपने बड़े भाई ललित के साथ बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था। सड़क पर आए अचानक एक गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे ललित ने जैसे ही गड्ढे से बचने के लिए कट मारा, पीछे बैठा छोटा भाई अर्जुन सड़क पर छिटककर गिर पड़ा। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में ललित को भी मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसकी आंखों के सामने ही उसके छोटे भाई की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता गौरीलाल, जो मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं और यहाँ बंटाई का काम करते हैं, इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय निवासियों में सड़क की बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क पर खोदे गए गड्ढे लंबे समय से हादसों को दावत दे रहे हैं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही और सड़कों की खराब स्थिति ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›