Connect with us

हल्द्वानी

पुलवामा के शहीदों को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुलवामा आतंकी हमले की छठी पुण्यतिथि पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश और देशवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते हैं। वे हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियां गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखना हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करती है और उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है।
पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने पुलवामा के शहीदों के नाम से पौधे वितरित किए और लोगों से शहीदों के नाम पर पौधारोपण करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक मदन बिष्ट, प्रीती आर्या, समाजसेवी तरुण सक्सेना, सचिन गुप्ता, हेमन्त कुमार साहू, आशीष मेहरोत्रा, राशि जैन, जया जोशी, योगिता बनोला, सुमन वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मनीष पंत, धर्मेंद्र साहू, दीपा रावत, रेखा बलूनी, कुसुम बोरा, प्रियंका देवल, मन्ना परगई, दीपा नेगी, खुशी नागर, श्रुति तिवारी, श्याम भारती, नन्दकिशोर आर्या, संजू राजपूत, अरविंद कुमार, निखिल साहू, संदीप यादव, महेश साहू, रमेश आर्या, चन्दन आर्या, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, दीपक कुमार, जानकी कश्यप, अमित गोस्वामी, जवाहर लाल महेश्वरी, दलजीत सैनी, मोनू कुमार, रोहित भण्डारी, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement