Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में नोट उड़ाने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में नोट उड़ाने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में महिला तीर्थयात्री स्वयंभू लिंग के ऊपर नोट उछालती दिख रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की तहरीर पर सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद बीकेटीसी हरकत में आया। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने डीएम और एसपी को मामले में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह वीडियो 14-15 दिन पुराना बताया जा रहा है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीकेटीसी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की धारा 295ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
बीकेटीसी ने अपने स्तर से गर्भ गृह की सीसीटीवी फुटेज देखी है। इसी के आधार पर मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि गर्भगृह में नोट उड़ाने की घटना निंदनीय है। जिस दिन उक्त यात्री ने यह कृत्य करने का प्रयास किया, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका था। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा के दलपत गांव में युवक की मौत के बाद बवाल होने पर थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

Select Language

Advertisement