Connect with us

देहरादून

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के भांजे के साथ 18 करोड़ की धोखाधड़ी, आत्महत्या की दी चेतावनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी दून में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे बिक्रम राणा के साथ 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आत्महत्या की चेतावनी दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
डाकरा गढ़ी निवासी बिक्रम राणा ने अपने वायरल वीडियो में बताया कि उनके साथ आठ लोगों ने मिलकर धोखा किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में ही उन्होंने एसएसपी कार्यालय देहरादून में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाकर चाय पिलाई और मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में दो लाख से ऊपर निशुल्क पौध बॉट चुका है उद्यान विभाग


बिक्रम राणा ने बताया कि पुरुकुल क्षेत्र में एक कंपनी की कई एकड़ जमीन का सौदा दिखाकर आरोपियों ने उन्हें जाल में फंसाया। पहले 25 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 1.81 करोड़ रुपये एडवांस में लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि यदि वह दो अन्य कंपनियों को भुगतान कर दें तो पूरी जमीन उनके नाम हो जाएगी। इस बहाने उन्होंने एक कंपनी के खाते में 10.10 करोड़ और दूसरी कंपनी के खाते में 6.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि दोनों कंपनियां भी उन्हीं आरोपियों की थीं। पीड़ित का कहना है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी। मामले के गंभीर होने पर एसएसपी अजय सिंह ने जांच एसपी सिटी को सौंपी है। यह प्रकरण पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement