Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में पिछले महीने एक सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को आरोपी गोपाल भोजक (65) ने पड़ोस में रहने वाली एक सेना के जवान की 8 साल की बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई।


बच्ची की मां की शिकायत पर मुखानी थाने में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी गोपाल भोजक को चंबल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›