Connect with us

हरिद्वार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी पर था 5000 का इनाम, गिरोह का एक सदस्य को पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर HDFC के लक्सर स्थित ATM में ढाढेकी ढांणा लक्सर निवासी व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से रकम (₹107000/-) उड़ाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मु0अ0सं0- 671/21 धारा- 420, 379, 34, 411 भादवि में वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी अभियुक्त प्रवेश को पुलिस टीम दिनांक- 25.03.2023 को सहारनपुर से दबोचने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार की सड़कों पर टहलने निकला जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में लोग, वीडियो वायरल

उक्त मुकदमें में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त सुमित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्त प्रदीप को जिला कारागार सहारनपुर से द्वारा बी वारण्ट तलब किया गया था। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार ने सभी जिलों के डीएम से मांगा 10 वर्षों में उनके स्तर से कृषि एवं औद्यानिकी के लिए दी गई भूमि की अनुमति का विवरण

*गिरफ्तार इनामी का विवरण-*
प्रवेश पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चन्द्रपुर मजबता थाना बडगांव जिला सहारनपुर उ0प्र0

*पुलिस टीम-*
01. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
02. SI प्रेम प्रकाश शाह
03. HC सुधीर

Select Language

Advertisement