Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नकली सोने के 13 पेंडेंट के साथ 3 दबोचे, इनमे एक महिला भी शामिल, गिरोह ने भीमगोड़ा निवासी ज्वैलर्स को नकली सोना बेच की थी 2 लाख की ठगी

हरिद्वारकोतवाली नगर नई बस्ती भीमगोड़ा स्थित न्यू रस्तोगी ज्वेलर्स के स्वामी अनुज श्याम रस्तोगी से दो पुरुष व एक महिला द्वारा धोखाधड़ी कर नकली सोने के पेंडेंट देकर 200000 रुपये ठगने सम्बन्धी प्रकरण का पटाक्षेप करते हुए गठित पुलिस टीम ने महिला सहित गिरोह के तीनों सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  एक जून से खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, पर्यटकों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में दिनांक 25.03.2023 को दर्ज मु0अ0सं0 217/23 धारा 420, 406 भादवि में टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 10-10 ग्राम वजनी नकली सोने से बने 13 पेंडेंट भी बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. लीला भोपा पुत्र सामन्ता लाल निवासी ग्राम मस्तपुर थाना मण्डी गोविन्द गढ जिला अलवर राजस्थान
    2- सोनू भोपा पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम विगास मोड़ थाना सदर दौसा गिन्ना दौसा राजस्थान
    3- सावत्री देवी पत्नी धर्मवीर भोपा निवासी ग्राम राणोली थाना दोसा सदर जिला दोसा राजस्थान
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार की सड़क पर टहलता मदमस्त हाथी, वीडियो वायरल

बरामदगी
👉13 अदद पेंडेंट (नकली सोने के)

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
  2. हे0का0 हरेन्द्र सिंह
  3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
  4. म0का0 भारती रावत

Select Language

Advertisement