Connect with us

देहरादून

होली से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई, तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा नष्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। होली से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने पांवटा हाईवे पर धूलकोट के पास एक कार से तीन कुंतल पनीर और 60 किलो मावा बरामद किया, जिसे फंगस लगी पॉलीथिन में रखा गया था। टीम ने इसे जब्त कर नष्ट कर दिया।

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए देहरादून में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार और जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर आयुक्त-खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह की अगुवाई में क्विक रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त, दो अधिकारी निलंबित, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस बीच, संयुक्त आयुक्त डॉ. आरके सिंह की सूचना पर जिला अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने विकासनगर रूट पर धूलकोट में वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक निजी कार में भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और मावा पाया गया। इन खाद्य पदार्थों को आमजन की सेहत के लिए हानिकारक करार देते हुए शीशमबाड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश तपोवन में 10 बीघा भूमि अवैध तरीके से बेचने का मामला, फिल्म अभिनेत्री मुमताज से जुड़ा हुआ है मामला

खाद्य मिलावट पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। अधिकारी लगातार मिठाई की दुकानों, डेयरी उत्पादों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं। विभागीय टीम का कहना है कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होली के मद्देनजर आम जनता से भी अपील की गई है कि वे खाद्य उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement