Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी- नैनीताल जिले की कोसी, दाबका एवं नंधौर नदियों में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून द्वारा निर्धारित मात्रा के अतिरिक्त उपखनिज निकासी की अनुमति दी गई है।

सरकार के इस आदेश से खनन कारोबारियों को राहत मिलने के साथ ही सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। जिले की कोसी, दाबका एवं नंधौर नदी में रेता बजरी उप खनिज के निकासी को लेकर भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून द्वारा खनन सत्र 2023 24 मई अतिरिक्त उपलब्ध मात्रा में खनिज निकासी की अनुमति दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल गौला नदी में अतिरिक्त घनमीटर उपखनिज निकासी की अनुमति नही दी है।