Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

होम स्टे केयर टेकर्स सहित दो लोग दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल(नैनीताल)- भीमताल क्षेत्रांतर्गत संचालित एक होम स्टे के केयर टेकर्स द्वारा पर्यटकों की मेड के कमरे में जाकर मेड के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
पर्यटकों द्वारा जिस संबंध में थाना भीमताल में कल दिनांक 26.04.2023 को मुकदमा अपराध संख्या- 27/2023, धारा 376/452/511 भादवि बनाम किशोर आदि पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमा से संबंधित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी/तलाश हेतु सीओ भीमताल। नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण एवम थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्र के नेतृत्व में तत्काल स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त पुलिस टीम द्वारा तात्कालिक रूप से धरपकड़ कर घटना में संलिप्त निम्न अभियुक्त
ग्राम बांस तोली कांडा जनपद बागेश्वर निवासी किशोर राम, ग्राम मंड गोपेश्वर कांडा जनपद बागेश्वर निवासी रोशन लाल, साकेत कॉलोनी भीमताल जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.04.2023 को माननीय न्यायालय नैनीताल में पेश किया गया माननीय न्यायालय नैनीताल द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Select Language

Advertisement