Connect with us

देहरादून

दून अस्पताल की भूमि से हटाई गई वर्षों पुरानी अवैध मजार, भारी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने चलाया अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून।। राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल के बाहर बनी वर्षों पुरानी अवैध मजार को प्रशासन ने देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्त कर दिया। बुद्धा चौक से लेकर अस्पताल परिसर तक का क्षेत्र जीरो जोन घोषित कर दिया गया था, जहां पुलिस और प्रशासन के अतिरिक्त किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेला: लगातार बढ़ रही शिवभक्तों की भीड़, हरकी पैड़ी पर भोले के भक्तों का सैलाब

संभावित विवाद को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की निगरानी में देर रात तक चले अभियान में जेसीबी मशीन की मदद से मजार को पूरी तरह से हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार यह मजार अस्पताल की भूमि पर अवैध रूप से बनी हुई थी, जिसे नियमानुसार हटाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का BJP मुख्यालय कूच: AI वीडियो विवाद और भर्ती के मुद्दे पर धरना

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत की गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement