Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पबजी में दोस्ती के बाद प्यार पड़ा भारी, युवक की पत्नी ने प्रेमिका को पीटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पबजी गेम के जरिए हुई दोस्ती और फिर प्यार में पड़ना पिथौरागढ़ की एक युवती को महंगा पड़ गया। यूपी के रामपुर निवासी युवक से दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब युवक की पत्नी को इस बात की जानकारी मिली तो वह दूसरी महिला के साथ हल्द्वानी पहुंची और युवती की जमकर पिटाई कर दी।

प्रेमिका के कमरे में घुसकर की मारपीट

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली युवती हल्द्वानी के जगदंबा नगर में किराए पर कमरा लेकर पीजी की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मार्च को रामपुर निवासी साक्षी और आरती नाम की दो महिलाएं उसके कमरे में घुस आईं। दोनों ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएसबी कैंपस और हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

दो युवकों की मदद से कमरे तक पहुंचीं

आरोप है कि दोनों महिलाएं हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी अमन और गौरव नाम के दो युवकों की मदद से युवती के कमरे तक पहुंचीं। उन्होंने पहले युवक के साथ युवती की बातचीत की जानकारी जुटाई और फिर हल्द्वानी आकर उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चौड़ीकरण अभियान में तेजी, कुसुमखेड़ा चौराहे पर अतिक्रमण हटाया

पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि युवती की पबजी खेलते हुए रामपुर के युवक से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब युवक की पत्नी को इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने गुस्से में आकर युवती पर हमला किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने साक्षी, आरती, अमन और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement