Connect with us

देहरादून

देहरादून: वसंत विहार में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, लूटी चेन बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के वसंत विहार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान भाग रहे स्कूटी सवार बदमाश के पैर में गोली लगी। तमंचा व चेन बरामद।

देहरादून: राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे स्कूटी सवार बदमाश की जवाबी कार्रवाई में पैर पर गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वसंत विहार थाना पुलिस हरबंसवाला बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय टी-स्टेट की ओर तेजी से भागने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, जिस पर खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए पहले प्रेमनगर चिकित्सालय और फिर जिला अस्पताल भेजा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में घायल आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तमंचा (27 वर्ष) निवासी शिवाजी एन्क्लेव, थाना रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी 14 अगस्त को वसंत विहार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की चोरी की स्कूटी और लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement