Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

जयमाल की रस्म के बाद दुल्हन मंडप से प्रेमी के साथ फरार, बगैर दुल्हन के लौटी बरात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

संतकबीरनगर के बखिरा इलाके के एक गांव में रविवार की रात आई बरात में जयमाला के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। शादी की रस्म के लिए दुल्हन ढूंढी जाने लगी, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। बिना शादी के ही रात में बरात लौट गई। इस मामले में सोमवार को पीड़ित भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
बखिरा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शादी की निर्धारित तिथि रविवार की देर शाम बरात पहुंची। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। रात दो बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने निकली और फिर गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। 
शादी के लिए लड़की वाले दुल्हन की तलाश करने लगे, लेकिन दुल्हन घर में नहीं मिली। इस बात की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। दुल्हन के नहीं मिलने से शादी का रस्म संपन्न नहीं हो पाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement