Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में सपा उम्मीदवार शुऐब अहमद के नामांकन वापसी के बाद प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन ने कह डाली ये बात

हल्द्वानी। नगर निगम मेयर पद के लिए शुऐब अहमद का नामांकन दिनांक 30.12.2024 को भारी भीड़ के साथ सपा कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनता ने ढोल नगाड़ो के साथ कराया था। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी स्वयं शुऐब अहमद का प्रस्तावक बने। लेकिन शुऐब अहमद ने नामांकन वापस लेकर सबको दंग कर दिया। अब प्रदेश प्रभारी ने शुऐब अहमद को पार्टी से निष्कासन के लिए अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी को पत्र लिखा है।

हल्द्वानी में सपा उम्मीदवार शुऐब अहमद के नामांकन वापसी के बाद प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन ने कह डाली ये बात


अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा है कि कार्यकर्ताओ में भारी जोश था, जबकि मै स्वयं हल्द्वानी मेयर का चुनाव लडना चाहता था, लेकिन शुऐब अहमद ने कहा मै तो हर हाल में चुनाव लडूंगा, तब मैने पार्टी हित में कि यदि दो लड़ेंगे तो पार्टी का नुकसान होगा, तो मैने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में शुऐब अहमद का नामांकन करा दिया। दिनांक 02.01.2025 को नाम वापसी के दिन शुऐब अहमद ने बिना किसी कारण के अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने ना तो राष्ट्रीय नेतृत्व और ना ही प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष व अन्य किसी भी पदाधिकारी को सूचित किये बिना ही यह कदम उठाया है। शुऐब अहमद ने उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ तमाम सपा. कार्यकर्ताओ एवं यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि शुऐब अहमद के इस कृत्य के लिये अविलम्ब पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही करने की कृपा करें। जिससे पार्टी में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›