Connect with us

हरिद्वार

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश: रेखा वर्मा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जगजीतपुर अंबेडकर पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने सुना

हरिद्वार। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में दिखाया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा सांसद लोकसभा एवं सह प्रभारी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के समीर आर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ सुना। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने पीएम के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। हर अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ भाजपा सरकारें पहुंचाने का काम कर रही हैं।
मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान आधुनिक युग की भाग दौड़ में गांव एवं शहर तक अपनी संस्कृति एवं छोटे-छोटे प्रयास से पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक बहुत ही बड़ा माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि एक प्रधान सेवक होने के बावजूद अपनी और जनता की मूल भाव को लोगों के बीच स्वयं आकर बताना किसी भी देश के नागरिकों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एक देश का प्रधानमंत्री अपने मुख से लोगों के बीच में उनकी कार्यों को लेकर आते हैं। तब प्रयास करने वाले व्यक्ति की ऊर्जा दुगनी होती ही है। अनुसूचित मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई व जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसके जरिए वे लोगों का हौसला आफजाई करते हैं। साथ ही देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है। अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सैनी, पार्षद मनोज प्रालिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, कमल प्रधान, सन्नी, राहुल, अंकित, नवजोत वालिया, अशोक कुमार, अनिल मिश्रा, लक्की वालिया, मोनिका यादव, नेहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement