Report by : CWN Desk
Published at :
एयर इंडिया हादसा: हाईकोर्ट अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, बताया भीषण राष्ट्रीय त्रासदी

रामनगर। एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर के उपाध्यक्ष मनु अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को “भीषण राष्ट्रीय त्रासदी” करार देते हुए कहा कि यह हादसा पूरे देश को स्तब्ध और शोकाकुल कर देने वाला है।

मनु अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, “जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दुख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है और देशवासियों के दिलों को गहराई से आहत करने वाली है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल प्रभावित परिवारों को बल्कि पूरे राष्ट्र को झकझोर देती हैं। ऐसे हादसों से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता भी उजागर होती है। मनु अग्रवाल ने यह भी कहा कि नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति सहित सभी संगठन और देश का प्रत्येक नागरिक इस कठिन समय में एकजुट हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने अंत में कहा कि इस त्रासदी से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›