Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: नाले चौड़ीकरण नोटिस पर अजय भट्ट का हस्तक्षेप: सीएम से की राहत देने की मांग

हल्द्वानी। आवास विकास, सुभाष नगर सहित कई पुरानी कॉलोनियों के निवासियों को नाले चौड़ीकरण के नाम पर जारी किए गए नोटिसों से राहत दिलाने के लिए माननीय सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि बीते 50-60 वर्षों से रह रहे लोगों को बिना औचित्य दिए गए नोटिस तत्काल निरस्त किए जाएं, क्योंकि उनके पास भवनों की रजिस्ट्री, दाखिल खारिज और फ्रीहोल्ड जैसे वैध दस्तावेज मौजूद हैं। सांसद अजय भट्ट ने जिला प्रशासन की इस कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई और लोगों के हित में त्वरित निर्णय की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए जल्द सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। यह मुद्दा शहर के हजारों निवासियों की चिंता से जुड़ा है, जिन्हें पुनः बसाहट और अतिक्रमण के डर से जूझना पड़ रहा है।

हल्द्वानी: नाले चौड़ीकरण नोटिस पर अजय भट्ट का हस्तक्षेप: सीएम से की राहत देने की मांग
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›