Report by : CWN Desk
Published at :
16 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सुनिए किस जिले में होगी

हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर कम होने से राहत, सोमवती अमावस्या पर स्नान
हल्द्वानी। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 19 जुलाई से भारी वर्षा के चक्र में कुछ कमी आने का अनुमान है।
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर से करीब डेढ़ मीटर नीचे आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि तटवर्ती इलाकों में पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी है। फिलहाल गंगा का जलस्तर 291.55 मीटर है। वहीं ऋषिकेश में भी जलस्तर कम हुआ है। इससे सोमवती अमावस्या पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली है।
हरिद्वार में रविवार शाम भीमगोड़ा बैराज का 1 फाटक क्षतिग्रस्त होने से गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया था। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत नहीं हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›