Connect with us

नई दिल्ली

खुद को एचआरडीए का कर्मचारी बता मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गया एक व्यक्ति, दर्ज होगा मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिकायत पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो खुली पोल, मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को दी तहरीर

हरिद्वार- शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए एक व्यक्ति खुद को एचआरडीए का कर्मचारी बात निर्माणाधीन स्थान पर पहुंच गया। जिसके बाद निर्माणकर्ता ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एचआरडीए से जानकारी मांगी तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी विभाग में नहीं है। एचआरडीए सचिव ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी है।
मायापुर स्थित एचआरडीए कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आकाश शर्मा ने शिकायत पत्र देकर बताया कि नवीन नाम के व्यक्ति ने खुद को प्राधिकरण का कर्मचारी बताते हुए उनके निर्माणधीन स्थल पर घुसकर उनके साथ अभद्रता की है। जिस बाद एचआरडीए सचिव ने इसको लेकर कहा है कि निर्माण कार्यों पर यदि किसी व्यक्ति के द्वारा प्राधिकरण के कर्मचारी होने की बात कहीं जाती है और निर्माण एवं विकास कार्य की जांच किये जाने हेतु कहा जाता है तो इसकी सूचना प्राधिकरण को दे। इसके साथ ही उस व्यक्ति का पहचान पत्र भी देखा जाए। प्राधिकरण के अधिकारी- कर्मचारियों के पास उनके पहचान पत्र उपलब्ध रहेंगें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement