Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा: क्वारब की बदहाली पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला, टैक्सी चालकों ने भी जताया आक्रोश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की बदहाली को लेकर व्यापारियों और आम लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम नगर के व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी नंदा देवी मंदिर में एकत्र हुए और वहां से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार होते हुए कैंट क्षेत्र तक पहुंचा। इसमें व्यापारियों के साथ ट्रांसपोर्टर और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। विधायक मनोज तिवारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारियों ने कहा कि क्वारब समस्या को एक साल बीतने को है, लेकिन समाधान अब तक नहीं निकला। रात के समय आवागमन पूरी तरह बंद है और अब दोपहर में भी भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन समस्या का स्थायी हल निकालने में विफल साबित हो रहा है। इसके चलते ट्रांसपोर्टरों को लंबे फेरे लगाने पड़ रहे हैं और जरूरी सामान महंगे दामों पर मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि रात के समय भी वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए और भारी वाहनों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दावों के बाद भी नहीं मिली राहत
व्यापारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन ने कई दावे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं है। हिल साइड के ट्रीटमेंट पर 52 करोड़ स्वीकृत हुए थे, मगर कार्य अधूरा है। वहीं, रिवर साइड पर 17 करोड़ की लागत से बनी सुरक्षा दीवार में दरारें पड़ गई हैं, जिससे निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।
टैक्सी चालकों का रोष
सोमवार को टैक्सी यूनियन ने भी प्रेस वार्ता कर क्वारब की समस्या को लेकर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से रात में आवाजाही बंद है और दिन में भी दिक्कतें बनी रहती हैं। पर्यटकों की कमी से टैक्सी व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने संभाला प्राचार्य पद, डॉ. अरुण जोशी बने चिकित्सा अधीक्षक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement