Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस को एक और झटका, ब्लॉक संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुलाब सिंह नेगी समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कांग्रेस ब्लॉक संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुलाब सिंह नेगी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा ने एक समारोह में गुलाब सिंह नेगी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। गुलाब सिंह नेगी कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े रहे। पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं। तल्ली हल्द्वानी के उप प्रधान रह चुके हैं। कई सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आएं हैं। सामाजिक गतिविधियों के अलावा पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण में उनका विशेष योगदान रहता है।
समारोह में हल्द्वानी नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट समेत कई भाजपा नेताओं ने गुलाब सिंह नेगी का स्वागत किया। आशा की गुलाब सिंह नेगी का भाजपा में शामिल होने से बरेली रोड़ तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement